फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: ट्रक से टकराई स्कूटी, साथी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की जान गई

Wed, 27 May 2026 11:36 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड क्षेत्र में जन्मदिन की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
संदीप आर्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। एक स्कूटी कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक संदीप आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को विजय कुमार का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते समय खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।

नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के समीप मोड़ पर स्कूटी यूके 01डी-4413 का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक यूके 04 सीए1999 के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक संदीप आर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया और चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया। वहीं पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी। मृतक संदीप परिवार का इकलौता बेटा था। एक बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। संदीप के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया गया है कि संदीप के साथी विजय का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। युवकों की स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। जिस वजह से संदीप गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें