फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीखेत में किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, सीधा मुकाबला

विज्ञापन
One withdrew from the post of senior deputy chief in Dwarahat
विज्ञापन
रानीखेत / द्वाराहाट। ताड़ीखेत ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ट उप प्रमुख और कनिष्ट उप प्रमुख पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां क्षेत्र पंचायत प्रमुख ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ट उप प्रमुख पदों पर आमने सामने का मुकाबला होगा। इधर द्वाराहाट ब्लॉक में ज्येष्ट उप प्रमुख पद पर एक प्रत्याशी नाम वापस ले लिया है। यहां भी सभी पदों पर आमने सामने का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

द्वाराहाट ब्लॉक में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद से दीपक प्रभाकर लाल साह कन्नू ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब यहां प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। इस ब्लॉक में दीपक प्रभाकर लाल साह ने प्रमुख और ज्येष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए नामांकन किया था। उन्होंने ज्येष्ठ उप प्रमुख से नाम वापस ले लिया है। अब यहां ब्लॉक प्रमुख पद में कांग्रेस के दीपक किरौला व भाजपा के दीपक प्रभाकर लाल साह में, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद में नंदिता भट्ट और जगदीश बुधानी, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रकाश चंद्र व महेंद्र सिंह अधिकारी में सीधा मुकाबला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें