फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चालकों की कमी से रोडवेज की एक सेवा स्थगित

Sat, 04 Apr 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रोडवेज की एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना सामना करना पड़ा।

जिला मुख्यालय स्थित परिवहन निगम डिपो से हरिद्वार, लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम समेत विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी हुई है। शनिवार को रोडवेज की सायंकालीन देहरादून की दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से देहरादून को काफी संख्या में यात्री जाते हैं। एकमात्र बस सेवा में भीड़ होने पर कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ती है। यात्रियों ने बस सेवा का नियमित संचालन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों बसों के संचालन होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इधर रोडवेज डिपो के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि बस संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें