फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक, वन पेंशन लागू होने पर ही थमेगा आंदोलन

Thu, 02 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के आह्वान पर पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने वन रैंक, वन पेंशन लागू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। चुनाव के वक्त पूर्व सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन का लाभ दिए जाने की बात जोरशोर से कही गई थी, लेकिन एक साल बाद भी वन रैंक, वन पेंशन लागू नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि गत दिवस सांसद अजय टम्टा ने पूर्व सैनिकों को सकारात्मक आश्वासन दिया था। इसके बाद ही अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता पीजी गोस्वामी और संचालन विनोद गिरी ने किया। धरना देने वालों में सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, उप संरक्षक घनानंद जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, आनंद सिंह बोरा, उम्मेद सिंह, जीवन नाथ वर्मा, बीएस बिष्ट, दीपक कुमार, बीबी जोशी, हयात सिंह, केश दत्त, आरएस नगरकोटी, आनंद सिंह, पूरन सिंह ऐरी, एसएस बिष्ट, मनोज टम्टा, मनमोहन वर्मा, प्रेम लाल, एमएस अल्मिया, मदन सिंह बोरा, प्रकाश तिवारी, नर सिंह, राम बिष्ट, गोविंद लाल वर्मा, लीलाधर शर्मा, नवीन जोशी, प्रेम लाल, किशन भाकुनी, जीएम जोशी, मोहन गुरुरानी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें