फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Thu, 27 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अल्मोड़ा आगमन पर वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष धरम सिंह महरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता धरम सिंह महरा को क्वारब से वाहनों के काफिले के साथ चौघानपाटा लाए। यहां उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी जताई।

इस मौके पर हुई सभा में वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष महरा ने दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, संसदीय  सचिव मनोज तिवारी आदि का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा और मेहनत से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत बनाकर गांवों की आर्थिकी में सुधार के प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अरबन बैंक अध्यक्ष  आनंद सिंह बगडवाल, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, पूरन सिंह सुप्याल, प्रमुख हरीश  बनौला, केसीडीएफ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, भूपेंद्र भोज, त्रिलोचन जोशी, डा.आशा  मेहता, गोपाल मटियानी, बिशन सिंह आदि ने विचार रखे।

संचालन तारा चंद्र जोशी  ने किया। इससे पहले पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और कर सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक सहित अनेक लोगों ने क्वारब में  श्री महरा का स्वागत किया।

इस मौके पर रमेश कांडपाल, पूरन रौतेला, संदीप जंगपांगी, संजय  दुर्गापाल, अमर बिष्ट, दान सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल साह, केवल सती, हर्ष  कनवाल, बिंदु रौतेला, नरेंद्र बनौला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------
फोटो- 26एएलएम12पी, 13पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें