फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हॉट मिक्स प्लांट के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हॉट मिक्स प्लांट के एक मैनेजर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में दन्यां थाने में दो नामजद के साथ ही उनके एक साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गया है। ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी, अमरनगर फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मार्क अभिजीत शौकीन नयालधूरा, थाना दन्यां स्थित दिनेश चंद्र पाटनी हॉट मिक्स प्लांट में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दन्यां थाने में तहरीर दी है। पिथौरागढ़ निवासी धीरेंद्र रौतेला ने 21 नवंबर को उत्तम धामी को पिथौरागढ़ बुलाया था, जहां उसने उत्तम धामी से एक लाख की रंगदारी की मांग की और कहा कि यदि कल शाम तक एक लाख रुपये नहीं दिए तो हॉट मिक्स प्लांट को चलने नहीं दूंगा। उत्तम धामी उक्त धीरेंद्र रौतेला की धमकी को नजर अंदाज करके वापस आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद 22-23 नवंबर की रात को भी गाली गलौज करने लगे। हॉट मिक्स प्लांट मालिक को भी समझा लेना कि यदि एक लाख नहीं दिए तो उसका प्लांट नहीं चलने देंगे। पीड़ित ने कहा कि देवेंद्र मेहता और धीरेंद्र रौतेला काफी दबंग लोग हैं। दोनों के धमकाने से वह भयभीत है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें