फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन श्रमिक संघ अध्यक्ष तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 03 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं वन श्रमिक संघ के अध्यक्ष गोपाल दत्त तिवारी (57)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। स्व. तिवारी ने वन श्रमिकों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके निधन पर वन श्रमिकों और विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। तिवारी की मौत की खबर सुनकर उनके घर में दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोपाल दत्त तिवारी ऊंचापुल (हल्द्वानी) अपने कमरे से बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सड़क में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर उन्हें तड़पता देखकर कुछ लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन हल्द्वानी से उनके शव को अल्मोड़ा लेकर आए। स्थानीय श्मशानघाट में उनकी अंत्ये
ष्टि कर दी गई। है। स्व. तिवारी मूलरूप से निशनी (लमगड़ा) के रहने वाले थे। वह लंबे समय से वन श्रमिक संघ के अध्यक्ष थे। उनके आकस्मिक मौत पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी समेत कई अन्य लोगों और वन श्रमिकों ने दुख जताया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें