फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लमगड़ा के चौमू में वन्य जीव के हमले में एक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में वन्य जीव के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे क्षेत्र के गांवों में दशहत है। लोगों में गुस्सा भी है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक लमगड़ा ब्लाक के चौमू गांव में सोमवार की देर शाम वन्य जीव ने इंदर सिंह राणा (40) पर अचानक हमला कर दिया। इससे इंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से ही इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस ने मौके पर आने पर काफी देर कर दी। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीण बिना देर किए उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टतया सुअर के हमले की आशंका हैं। हालांकि स्थिति अभी स्पष्ट नही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मनोहर सिंह अधिकारी, आनंद सिंह अधिकारी और आनंद सिंह बोरा, कैलाश अधिकारी, मोहन सिंह बोरा ने प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की वन्य जीवों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोट

प्रथम दृष्टया सुअर के हमले की आशंका है। मृतक के गले आदि में हमले के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- प्रदीप धौलाखंडी, डीएफओ सिविल और सोयम अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें