पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान यहां थाना बाजार निवासी मो. यासीन के पास से 2.14 ग्राम स्मैक पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। अल्मोड़ा पुलिस ने एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देशन में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस को मूल रूप से दुग बाजार बागेश्वर निवासी और इन दिनों थाना बाजार में किराए पर रहने वाले आरोपी यासीन के स्मैक के धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 2.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल संजय कुमार, केदार सिंह शामिल थे। एक साल के भीतर अल्मोड़ा में स्मैक पकड़े जाने का यह चौथा मामला है।