फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.14 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान यहां थाना बाजार निवासी मो. यासीन के पास से 2.14 ग्राम स्मैक पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।  अल्मोड़ा पुलिस ने एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देशन में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस को मूल रूप से दुग बाजार बागेश्वर निवासी और इन दिनों थाना बाजार में किराए पर रहने वाले आरोपी यासीन के स्मैक के धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 2.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल संजय कुमार, केदार सिंह शामिल थे। एक साल के भीतर अल्मोड़ा में स्मैक पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें