फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरे दिन भी केमू बसों के पहिए थमे रहे

Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिले में कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को शहर के केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा जबकि रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्री वाहनों का इंतजार करते हुए देखे गए। केमू की हड़ताल के कारण पहाड़ के दूरस्थ स्थानों को जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे।  

विज्ञापन


केमू स्टेशन अल्मोड़ा से प्रतिदिन पिथौरागढ़, बागेश्वर, गंगोलीहाट समेत कई स्थानों को 47 बसों का संचालन होता है। पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल के कारण केमू को आर्थिक नुकसान हो रहा है। केमू की बसों का किराया रोडवेज की बसों की अपेक्षा काफी कम है। केमू की बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 125 रुपये है जबकि रोडवेज का किराया 160 रुपये है। कम किराया होने के कारण अधिकांश लोग केमू की बसों में ही सफर करना पसंद करते हैं। हड़ताल के कारण डाक सेवा भी बाधित रही।  ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें