सोमवार को भी पैसे निकालने के लिए बैंकों और एटीएम में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही लोग कतार में खड़े रहे। करेंसी बदलने और पैसा निकालने के लिए लोगों को दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है वहीं बाजारों में भी दुकानों से लोग जरुरी होने पर ही सामान की खरीददारी कर रहे हैं। इससे दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद पैसा बदलने और पैसा निकालने के लिए एटीएम और बैंकों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। एसबीआई के अलावा अन्य इक्का दुक्का बैंकों के ही एटीएम काम कर रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई के एटीएम में लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोगों को बैंकों से सौ पचास के अलावा दो हजार के नोट मिल रहे हैं। जब वह सामग्री खरीदने जा रहे हैं तो उन्हें व्यापारियों से दो हजार के नोट के खुले पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ड़ा। रिजर्व बैंक से एक ट्रक करेंसी लेकर आज अल्मोड़ा पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मालरोड में एसबीआई की मुख्य शाखा में करेंसी पहुंचाई गई। आशा की जा रही है कि ट्रक में पांच सौ रुपये के नोट पहुंचे होंगे। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि करेंसी को लेकर रिजर्व बैंक से अभी ई-मेल नहीं मिला है। ई-मेल मिलने के बाद ही पता चल सकेगा की कौन सी करेंसी पहुंची है। इसके बाद ही करेंसी के बाक्स खोले जाएंगे।