फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीर्ण-शीर्ण विद्यालय ध्वस्त किए जाएंगे

Thu, 28 Dec 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती डीएम ईवा आशीष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूलों से लेकर इंटर कालेजों तक के जीर्ण भवनों को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी से ध्वस्त किए जाने वाले भवनों के बारे में पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। 
विज्ञापन


 बैठक में जिलाधिकारी ने स्थित जीर्ण विद्यालय भवनों को ध्वस्त करने के लिए आगणन तैयार करके एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा जिन स्कूलों में पेयजल लाइन ध्वस्त है उनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराने को भी कहा। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और विषम परिस्थिति में भी अच्छा कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची सौंपने के निर्देश दिए, ताकि 26 जनवरी को उन्हें पुरस्कृत किया जा सके।

 उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रथम चरण में आदर्श राजकीय इंटर कालेज में करियर काउंसलिंग का आयोजन कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, कार्यक्रम समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी, विनोद राठौर, नेत्र वल्लभ फुलारा, जया बिष्ट, गौरव पंत के अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें