जागेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक स्कूल जागेश्वर से पुराना रिकार्ड गायब है। एक व्यक्ति पुराना रिकार्ड लेने विद्यालय गया, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की।
दरअसल फुलई जागेश्वर निवासी हरीश भट्ट के मुताबिक उनकी बहन दीपा भट्ट ने 1994 में राजकीय प्राथमिक स्कूल जागेश्वर से पांचवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बहन के पांचवीं के अंक पत्र की दूसरी प्रति लेने वह शुक्रवार को सेवानिवृत शिक्षक कौस्तुभानंद भट्ट, हरीश भट्ट के साथ विद्यालय पहुंचे। हरीश ने आरोप लगाया कि विद्यालय से उन्हें अंक पत्र की दूसरी प्रति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अंक पत्र की दूसरी प्रति नहीं मिलने के कारण काफी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी हवालबाग से की। कहा कि मामले की जांच की जाए।
मामले में संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को प्रकरण के जांच के निर्देश दिए जाएंगे। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रवि मेहता, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा।