अल्मोड़ा। मरचूला में कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2020 का दूसरे चरण में ऑफलाइन आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न राज्यों के फिल्मकार फेस्टिवल में पहुंचे। इस दौरान विभिन्न फिल्में दिखाई गईं।
मरचूला में फिल्म फेस्टिवल का एसडीएम गौरव पांडे, शिप्रा जोशी और तहसीलदार दलिप सिंह ने उद्घाटन किया। एसडीएम गौरव ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल 19 दिंसबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन कराया गया है।
बुधवार से इसे यहां ऑफलाइन शुरू किया गया है। 25 दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें ईरान, जर्मनी, ब्राजील आदि देशों की 60 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस कौतिक का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को फिल्म मेकिंग से जोड़ना है। जो लोग फिल्म मेकिंग में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें यह सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है। केरल, कर्नाटक बंगलूरू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि के फिल्म कलाकार कौतिक में पहुंचे।