फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रे मूढ़ जनक बतला जल्दी यह शिव धनु किसने तोड़ा है...

Wed, 29 Oct 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा । पनुवानौला रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दिवस का मंचन अत्यंत भावपूर्ण और आकर्षक रहा। मंगलवार की रात आयोजित लीला में जनक दरबार, धनुष यज्ञ, राजाओं द्वारा धनुष तोड़ने का प्रयास, रावण–बाणासुर संवाद, जनक की निराशा, सुनैना का दुख, राम द्वारा शिव धनुष भंजन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद तथा राम-सीता विवाह जैसे प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया।
विज्ञापन

रे मूढ़ जनक बतला जल्दी यह शिव धनु किसने तोड़ा है जैसे सशक्त संवादों और कलाकारों के जीवंत अभिनय से पूरा पंडाल गूंज उठा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। राम की भूमिका में सूरज बिष्ट, लक्ष्मण की भूमिका में कमल जोशी, भरत बने अंशुल बिष्ट, शत्रुघन की भूमिका में युवराज राणा, सीता की भूमिका में संजय नेगी, परशुराम बने मनीष नेगी, रावण की भूमिका में हेमंत शाह, बाणासुर संजय नेगी, जनक कुंदन सिंह गैड़ा, और सुनैना की भूमिका अर्जुन बनौला ने निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन आदर्शों, कर्तव्य और त्याग का प्रतीक है जिनसे हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर रेंज आशुतोष जोशी, वन दरोगा लक्ष्मण सिंह बिष्ट, धौलछीना रामलीला कमेटी के प्रशांत रावत, नारायण सिंह मेहरा, प्रकाश वर्मा, मनमोहन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें