फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए 9.43 लाख का बजट अनुमोदित

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में बुधवार को बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में नेहरू युवा केंद्र की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन के संबंध में चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी डीएम ने 9.43 लाख रुपये का बजट पास किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित युवाओं की सूची बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकासखंडों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक प्रियंका नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए काउंसलिंग करा उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाना है। उन्होंने 2020-21 के लिए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए 9.43 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया, जिसे डीएम ने पास कर दिया है। बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, समिति के सदस्य बीएस मनकोटी, डॉ. जेसी दुर्गापाल के आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें