अल्मोड़ा। एनएसयूआई ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। संगठन ने मामले की जांच करने के साथ फिर से परीक्षा कराने की मांग उठाई।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक नवंबर को पीएचडी की परीक्षा हुई थी। उसमें गणित वर्ग में बड़ी धांधली की आशंका है। उन्होंने एक प्राध्यापक पर गणित विषय में कुछ चहेते छात्रों को उत्तर कुंजी पहले से देने की बात कही।
नाराज कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर संगठन जिला सचिव विपुल कार्की, जिला उपाध्यक्ष संदीप त्यागी, नितिन रावत, अतिम, सार्थक जोशी, आशु, राहुल खोलिया आदि मौजूद रहे।