एसएसपी कार्यालय प्रांगण में सांकेतिक धरना देते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने के मामले में एसएसपी कार्यालय प्रांगण में सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
उन्होंने कहा कि राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होना देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा है। देश की बागडोर कहीं न कहीं गलत हाथों में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसी व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने देश हित और आम जनता की भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
धरने पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, पूर्व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि दीपक बिष्ट, गोविंद प्रसाद, हरीश गोस्वामी, मनोज भट्ट, नवीन कनवाल, विक्रम फत्र्याल, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रोहन कुमार, रितिक नयाल, सत्यम जोशी, बिन्नी मेहता, मोहित तिवारी, मुकेश गड़िया, प्रदेश संयोजक नीरज रावत, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला आदि बैठे।