फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवियों ने की सफाई

Sat, 19 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बिंता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पॉलिथीन उन्मूलन अभियान चलाया। विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों को साफ किया।
विज्ञापन


शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी और प्रधानाचार्य जगमोहन पांडेय ने किया। उधर राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में भी राष्ट्रीय एकीकरण दिवस पर एनएसएस शिविर हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुनीत भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी गोपाल सिंह चौहान, रेनू जोशी, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें