अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के एनएसएस स्वयंसेवियों के सात दिनी शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने स्वयं सेवियों से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। नरेंद्र सिंह सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किए गए।
बीईओ पंकज कांडपाल ने स्वयं सेवियों के प्रयासों को सराहा। शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने घनेली, उडियारी, पाखुड़ा, महतगांव, ज्योली आदि गांवों में लोगों को स्वच्छता, आधार कार्ड, स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही जल स्रोतों की सफाई की।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को ग्राम पंचायत अधिकारी मंजूसा नगरकोटी, चिकित्सक डॉ. रंजन तिवारी, उद्यान विभाग के कुंदन सिंह, अभिषेक गुरुरानी, वरिष्ठ वैज्ञानिक बीएम पांडे, एसडीओ अमरेश कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश ने विभिन्न जानकारियां दी। स्वयंसेवियों को जीबी पंत संस्थान का भ्रमण भी कराया गया।
संस्थान में जैविक खाद बनाने, जड़ी-बूटी से रोजगार, पॉली हाउस, मछली पालन की जानकारी दी गई। शिविरार्थियों ने पिरुल से कोयला बनाने का प्रशिक्षण लिया। सामान्य ज्ञान में सागर कुमार, सीमा बिष्ट, आशा रायल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
प्रत्येक दल से बबीता, विनीता, मनीषा, दीपशिखा, मनीष कुमार, विवेक कुमार को श्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम अधिकारी शंकर दत्त भट्ट ने आभार जताया। वहां प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, अष्ठभुजा दुबे, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, कंचन सनवाल, नवनीत पांडे, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश जोशी आदि थे। ब्यूरो