फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गंदगी करने वालों वालों की अब खैर नहीं

Sat, 18 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों, बाजारों में पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब जिला प्रशासन ने सड़क और दुकानों के आसपास गंदगी करने वालों पर भी नकेल कसने की तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने जल्द ही बाजार और मालरोड में अभियान चलाकर गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।गंदगी करने वालों की पहचान के लिए नगर में लगे सीसीटीवी भी मदद ली जाएगी और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


 पिछले दिनों जिला प्रशासन ने पॉलिथीनऔर प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें दर्जनों व्यापारियों पर जुर्माना ठोकने के अलावा काफी मात्रा में पॉलिथीन भी जब्त की थी। अब जिला प्रशासन बाजार, मालरोड में गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। मालूम हो कि बाजार और सड़क में अक्सर चलते चलते आम पब्लिक और कुछ व्यापारी दुकान का कूड़ा फेंक देते हैं। जिससे दिन के वक्त भी बाजार में काफी गंदगी बिखरी रहती है। एडीएम केएस टोलिया ने बताया कि सड़क और बाजार में गंदगी होने से शहर गंदा होने के साथ दुर्गंध भी आती है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन गंदगी करने वालों पर अब सख्ती बरतने जा रहा है। उन्होंने आम जनता, व्यापारी वर्ग से सड़क और बाजार में गंदगी नहीं फेंकने का अनुरोध करते हुए शहर को साफ रखने को कहा है। उन्होंने बताया कि गंदगी करने वालों की पहचान के लिए नगर में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन


पॉलिथीन में दही बेचने पर दो सौ रुपये का जुर्माना ठोका 
 हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाजार में पॉलिथीन, प्लास्टिक, थर्माकोल आदि की बिक्री नहीं हो रही है। हालांकि कुछ व्यापारी गुपचुप तरीके से दूध, पनीर आदि पॉलिथीन पर ही दे रहे हैं। जिस पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। शनिवार को एडीएम केएस टोलिया ने थाना बाजार में एक दही विक्रेता को थैली में दही देने पर दो सौ रुपए का जुर्माना ठोका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यापारी नियमों का उल्लंघन करेगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दूध, दही विक्रेताओं से कुल्हड़ या बर्तन का प्रयोग करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें