फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कालनू के जंगलों में धधकी आग, डेढ़ हेक्टेयर जंगल स्वाहा

Fri, 10 May 2019 12:13 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत कालनू के जंगल में धधकी आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नैनी डडगलिया के जंगलों की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि तहसील के सुदूरवर्ती कालनू के जंगल आग से धधक उठे। बुधवार की देर शाम लगी इस आग को बृृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक काबू पाया जा सका। इस दौरान काफी वन संपदा को नुकसान पहुंचा। हालांकि आग निकटवर्ती गांवों तक भी जा पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


 बुधवार देर शाम चौबटिया के सिवाई कालनू के जंगलों में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में एक से डेढ़ हेक्टेयर जंगल जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि आग निकटवर्ती गांवों तक भी जा पहुंची थी। इससे पहले बुधवार की देर रात 10 बजे चौबटिया हैलीपैड के समीप जंगल में भी आग पहुंच गई थी, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, प्रभारी एफएसओ केशव तिवारी ने बताया कि दल-बल के साथ रात्रि में चौबटिया पहुंचे तो तब तक स्थानीय लोगों और वन कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। इधर ग्रामीण मनोज सती ने बताया कि जंगल की आग बुझाने में ग्रामीण ही सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

कोट---
पिछले दो दिनों से हम लोग कालनू के जंगल की आग को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। बृृहस्पतिवार की देर शाम आग पर काबू पा लिया गया था। करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि आग से स्वाहा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सतीश आर्या, वन दरोगा, वन विभाग रानीखेत।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें