फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब करबला के जंगल में आग

Thu, 29 Mar 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग बुझाती एक महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बुधवार को फलसीमा के जंगल में आग लगने की घटना सामने आने के ठीक 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर करबला कंटोनमेंट बोर्ड के जंगल में भी आग लग गई। आसपास चीड़ के जंगल होने से आग लगातार फैलने लगी। कंटोनमेंट बोर्ड के एक कर्मचारी और वन कर्मी के अलावा आग बुझाने उतरी पैरालीगल वॉलियंटर्स की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक करबला के पास कंटोनमेंट बोर्ड का क्षेत्र भी पड़ता है। दोपहर करीब एक बजे जंगल में नीचे से आग फैलती हुई आई और कंटोनमेंट बोर्ड के पास तक पहुंच गई। आग फैलती देख कंटोनमेंट बोर्ड का एक कर्मचारी और वन विभाग की महिला कर्मचारी आग बुझाने लगे। सूचना मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वॉलियंटर्स की टीम को भी आग बुझाने भेजा गया। पैरालीगल वॉलियंटर्स भावना तिवारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में भी सूचना दी गई है। आग बुझाने वालों में भावना तिवारी के अलावा धीरेंद्र सिंह, नीमा बिनवाल आदि भी शामिल थे। इससे पूर्व बीते दिन पांडेखोला और फलसीमा के जंगल में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। फलसीमा के पास आग आईटीआई तक पहुंच गई थी और आईटीआई भवन बाल-बाल बचा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें