फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पीएम के दौरे के बाद अब जागेश्वर को मिलेगी नई पहचान

Fri, 13 Oct 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे के बाद पुजारियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री के इस धाम में आने से यहां का तेजी से विकास होगा। इस धाम की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ेगी। भविष्य में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना की थी। साथ ही उन्होंने जागेश्वर के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट भी देखा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से पीएम को जागेश्वर धाम लाने के प्रयास कर रहे थे। पीएम के आने के बाद लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि अब केंद्र स्तर से मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत मास्टर प्लान जल्द ही मूर्त रूप ले सकेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संवाद


लोग बोले:
पीएम का जागेश्वर धाम आगमन पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। पीएम के यहां आने के बाद क्षेत्र की ख्याति और बढ़ गई है। पीएम को जागेश्वर धाम लाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


- पंडित नवीन चंद्र भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि, जागेश्वर धाम


प्रधानमंत्री का जागेश्वर धाम दौरा ऐतिहासिक रहा। समस्त जनता पीएम का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने पहली बार पीएम मोदी को करीब से देखा। अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
- योगेश भट्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, धौलादेवी

पहली बार देश के प्रधानमंत्री इस धाम पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने से समस्त पुजारी और जनता बेहद खुश हैं। उनके आने से इस धाम का देश विदेश में व्यापक प्रचार भी हुआ है।
-पंडित शुभम भट्ट, पुजारी जागेश्वर धाम

पीएम मोदी शिव भक्त हैं। एक बड़े शिवभक्त का प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार जागेश्वर धाम आगमन पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। पीएम मोदी का ये ऐतिहासिक दौरा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


-पंडित हेमंत भट्ट, पुजारी जागेश्वर धाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें