फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 378 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। पुलिस की एसओजी की टीम ने कपकोट में 378 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कपकोट आईटीआई भवन से आगे कबाड़ गोदाम के पास सड़क पर भरत राम निवासी मणिगांव पोस्ट दोफाड़, थाना कपकोट बाइक (पल्सर) संख्या यूके 05 ए 2644 से 378 ग्राम चरस परिवहन करते हुए पाया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बाइक सीज की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चरस को गांव में बेचने के लिए ले जाने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें