ड़ा में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी की समस्या अभी दूर नहीं हो सकी है, जिस कारण वहां आमरण अनशन दसवें दिन भी जारी रहा।आमरण अनशन के समर्थन में 65 वर्षीय नंदी देवी के नेतृत्व में कई बुजुर्ग महिलाओं ने भी उपवास किया। लोगों का कहना था कि राज्य बनने के 20 साल बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पानी के लिए किए जा रहे आमरण अनशन पर विपिन चंद्र आर्य, दीपक सिंह बिष्ट , उमेश बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट व कमल सिंह बिष्ट डटे हुए हैं। बताया जा रहा है विपिन आर्या का ब्लड शुगर डाउन हो रहा है। उन्हें देर रात तक उठाकर अस्पताल भेजा जा सकता है। इधर 65 वर्षीय नंदी देवी के नेतृत्व में कुंती देवी 30 वर्ष ,लीला देवी 42 वर्ष, सरस्वती देवी 45 वर्ष, अनीता देवी 48 वर्ष , राधा देवी 45 वर्ष आधा दर्जन महिलाओं ने उपवास रखकर अनशन को समर्थन दिया। उनका कहना है कि राज्य बनने के 20 वर्षो बाद भी गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विभाग लाचार बने हुए हैं। लोग सड़क, स्वास्थ्य ,परिवहन और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए आये दिन जूझ रहे हैं और प्रशासन के कानों जूं तक नहीं रेंग रही है।
आंदोलनकारियों ने बताया कि गांव वाले विभाग को अपना टैंक, मोटर आदि देकर पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। बावजूद इसके चार दिनों से विभाग ने 12 हजार लीटर के टैंक में मात्र नौ हजार लीटर पानी डाला है। टैंक भरने के बाद ही गांव में पानी वितरित होगा।
-ग्राम सभा का अपना टैंक है। उसमें टैंकर से पानी भरा जा रहा है। बाकी वैकल्पिक तौर पर ग्रेविटी योजना का पानी भी टैंक में चल रहा है। छह, सात टैंकर पानी डाल दिया है। टैंक भर जाएगा तो गांव में पर्याप्त आपूर्ति होगी और ग्रामीण लाभान्वित होंगे। - आरपी डोभाल, एई जल संस्थान रानीखेत।