फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अब छह किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना नहीं होगी मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद उंगिया-सोराग मोटर मार्ग पर बन रहे पुल का काम तेजी से चल रहा है। पुल का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। विभाग ने नए साल के शुरुआत में ही पुल का काम पूरा कर लेने का दावा किया है। इसके बनने के बाद उंगिया से सोराग गांव के लिए छह किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना मजबूरी नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में उंगिया से सोराग के लिए 11 किमी सड़क मंजूर हुई थी। वर्ष 2023 में सड़क का कटान और डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया था लेकिन पिंडर नदी में पुल न होने से ग्रामीणों को वाहन सुविधा नहीं मिली। पुल निर्माण के लिए 2021 में निविदा हुई। कार्यदायी संस्था वॉप्कोश ने 2022 तक पुल बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन पुल नहीं बन सका।
सड़क बनने के बाद भी पुल बनने का इंतजार चलता रहा। विभाग ने फरवरी 2024 में पुल का काम पूरा करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया। इस तिथि तक पुल में केवल एप्रोच निर्माण ही हो सका।
विज्ञापन



छह किमी पैदल चलने से मिलेगी निजात

उंगिया से सोराग गांव के लिए छह किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। गर्मी और सर्दियों के सीजन में ग्रामीण पिंडर नदी में लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर वाहन गांव तक ले जाते हैं। मानसून में पुल बहने से यह संपर्क भी कट जाता है। लकड़ी के पुल से वाहनों की आवाजाही में जोखिम भी बना रहता है। गांव तक वाहन सुविधा नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी बीमार, गर्भवतियों और अशक्त बुजुर्गों को सड़क तक लाने में होती है। उन्हें डोली पर लाना पड़ता है।




वर्जन
पुल के रिडिजाइन करने और एप्रोच निर्माण में आई दिक्कतों के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। 4,57,94,000 रुपये लागत से बन रहे पुल का ढांचा खड़ा हो गया है। स्लैब बिछाने का काम शेष है। जनवरी 2026 तक पुल का काम पूरा होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विशन लाल, ईई, वॉप्कोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें