सेराघाट-कुंजकुमौल रोड़ पर पहली बार बस चलने से खुशी मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
11.52 करोड़ रुपये की लागत से बनी बहुप्रतीक्षित सेराघाट-कुंजकुमौला सड़क का निर्माण होने के बाद इस मार्ग पर पहली बार केमू की बस चली। स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह केमू बस का स्वागत कर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस सड़क से नौ गांवों की साढ़े तीन हजार आबादी को यातायात सुविधा मिलेगी।
पीएमजीएसवाई के तहत फेज आठ में 31.2 किमी लंबी सेराघाट-कुंजकुमौला सड़क स्वीकृत हुई थी। 11.52 करोड़ लागत से प्रथम चरण में सड़क का कटान कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क पर पहली बार बुधवार को केमू की बस नैनी से कुंजकुमौला होते हुए सेराघाट के समीप तक पहुंची। मार्ग में पड़ने वाले गांवों के लोगों ने जगह-जगह केमू बस का स्वागत किया। सेराघाट से कुछ दूरी पर पर लोगों ने बस के पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। इस मार्ग के बनने से न्योली, हरड़ा, तल्ला सेराघाट, जिंगल, उमेर, कुंजकिमौला, नाली, सल्ला भाटकोट, सल्यूड़ी आदि गांवों के लोगों को यातायात सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।