फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप से रखी जाएगी क्वारंटीन व्यक्ति पर नजर

विज्ञापन
इंजीनियर निधि और इंजीनयर विभूतेश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट। यहां निकटवर्ती ग्राम पंचायत बमनपुरी निवासी इंजीनियर निधि एवं उनके पति विभुतेष कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक अनूठा मोबाइल एप तैयार किया है। जिसके माध्यम से कोरोना माहमारी में बहुत मदद मिल सकती है। कोरोना संक्रमण काल में क्वारंटीन किए व्यक्ति को हैंड बैंड एप के माध्यम से पूरी निगरानी में रखा जा सकता है। जैसे ही क्वारंटीन किया हुआ व्यक्ति अपने स्थान से भागने या नियमों का पालन नहीं कर लापरवाही करेगा तो तत्काल सम्बन्धित डाक्टर या निगरानी समिति को इसकी सूचना व लोकेशन एप के माध्यम से मिल जायेगी। क्वारेंटीन व्यक्ति को एक बार हैंड बैंड पहनाने के बाद उसे काटकर ही हटाया जा सकता है। डिवाइस के माध्यम से जैसे ही क्वारेंटीन व्यक्ति सौ मीटर दूरी तय करेगा। आलर्म व एसएमएस से सूचना मोबाइल पर आ जायेगी। यूनिवर्सिटी आफ डबलिंगइस में पीएचडी कर रहे इंजीनियर विभुतेष कुमार सिंह व विभिन्न संस्थानों में कार्यरत इंजीनियरों की टीम ने इंटरनेट के जरिए यह एप बनाया है। आयरलैंड में तैनात इंजीनियर विभुतेष कुमार सिंह ने बताया कि इस एप को बनाने में टीम सदस्य निधि उपाध्याय, हिमांशु, चंदना, आशीष कुमार, सुजीत कुमार व उत्कर्ष शामिल रहे हैं। विभुतेष के पिता प्रो. बीके सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तराखंड के कुलपति, सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के निदेशक एवं बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट के प्रोफेसर के रूप में सेवा कर चुके हैं। सेवानिवृत्त हो चुके प्रो.वी.के.सिंह वर्तमान में इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंजीनियर विभूतेश - फोटो : AMAR UJALA
इंजीनियर विभूतेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें