फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 12.60 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर स्मैक तस्कर को दबोच लिया। उसके कब्जे से 12.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम अल्मोड़ा क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। टीम ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त मयूर नेगी निवासी चंपानौला थाना व जिला अल्मोड़ा के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि अभियुक्त यह स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे अल्मोड़ा में किसे सप्लाई की जानी थी। नशे के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच की जा रही है।
अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास
पकड़ा गया आरोपी मयूर नेगी एक शातिर अपराधी है जिस पर अल्मोड़ा कोतवाली में पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी और मारपीट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट, वर्ष 2017 में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2018 में धारा 323/504/506/427 आईपीसी - मारपीट, वर्ष 2018 में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2019: धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें