फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव को अधिसूचना जारी

Thu, 25 May 2017 11:07 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सविन बंसल ने पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिले में पांच ग्राम प्रधानों और 73 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है। 29 मई और 30 मई को नामांकन होंगे।
विज्ञापन


13 जून को मतदान और 15 जून को मतगणना होगी।जिले में ताड़ीखेत ब्लॉक में ग्राम पंचायत ऐरोली, सल्ट में पीनाकोट, मौलेख, ताकुला में बसौली और भिकियासैंण में ग्राम पंचायत मयोली के प्रधान के पद रिक्त हैं। हवालबाग ब्लॉक में 23, धौलदेवी में 12 ताकुला में छह, सल्ट में 19, द्वाराहाट में एक, स्याल्दे, ताड़ीखेत में तीन-तीन, भिकियासैंण में चार और लमगड़ा ब्लॉक में दो ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन होना है।

इन पदों के लिए नामांकन पत्र 29 और 30  मई को प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक जमा होंगे। 31 मई को प्रात:10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, एक जून को प्रात: दस बजे से एक बजे तक नाम वापसी, दो जून को चुनाव चिन्ह आवंटन, 13 जून को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 15 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें