अल्मोड़ा। नगर के सभी एटीएम से मंगलवार को नकदी निकासी सुचारू रही। शनिवार से सोमवार तक बैंकों में छुट्टी थी। एटीएम में भी नकदी खत्म हो गई। कैश खत्म होने से नगर के मुख्य एसबीआई एटीएम, जिला सहकारी बैंक सहित नगर में संचालित 18 बैंकों के एटीएम शोपीस बने रहे। अमर उजाला ने इस समस्या को 15 अप्रैल के अंक में अल्मोड़ा नगर में एटीएम खाली नकदी के लिए भटकते रहे लोग शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर का संज्ञान लेकर लीड बैंक अधिकारी अनिरुद्ध शाह ने सभी बैंक प्रबंधकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी डालने के निर्देश दिए। मंगलवार को सभी बैंकों के एटीएम में कैश डाला गया। नकदी निकासी होने से लोगों को राहत मिली।