फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किमी नहीं, पांच किमी सड़क स्वीकृत की जाए

Wed, 14 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड ताकुला के खड़ाऊं मल्लागांव-चुराड़ी से बसोली तक शहीद मोहन सिंह  मोटर मार्ग का कार्य इन दिनों शुरू हो चुका है, लेकिन मुख्य रोड से मिलान के लिए पांच किमी की दूरी वाली सड़क में केवल तीन किमी सड़क ही स्वीकृत हो सकी है, इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी  सड़क का ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन  देकर सड़क को पांच किमी तक पूरा कराने की मांग करते हुए पूरी रोड मिलान नहीं होने पर आंदोलन करने और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन



  मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि खड़ाऊं से कोटुली, चुराड़ी होते हुए सड़क को बसोली मुख्य मोटर मार्ग तक जोड़ा जाना था। जिसमें कार्य शुरू भी हो गया है, लेकिन यह सड़क तीन  किमी तक ही स्वीकृत की गई है जबकि सड़क तक पहुंचने में पांच किमी की दूरी है, जिसको  लेकर कई बार प्रस्ताव भी दिया जा चुका है।

अब अधूरी सड़क स्वीकृत होने से  ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। जिलाधिकारी के पास पहुंचे  ग्रामीणों ने पांच किमी रोड पूरी करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान खड़ाऊं  सरस्वती, सरपंच कोटली महेंद्र सिंह, प्रधान चुराड़ी बचुली देवी, प्रधान  गंगा कोटुली लक्ष्मी देवी, चुराड़ी के सरपंच दीवान सिंह, विरेंद्र सिंह,  भूपाल सिंह, बलवंत सिंह, राजन राम, भगवत सिंह, योगेश सिंह, शंकर सिंह, नारायण राम, मंजू बिष्ट, पान सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें