फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट दूणी सुकुंडा मार्ग का निर्माण नहीं होने पर रोष

Wed, 18 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट दूणी सुकुंडा मोटर मार्ग का निर्माण ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने शासन और लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण से मामले में दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम कि लोनिवि ने कपकोट दूणी सुकुंडा मार्ग को तीन किमी काटकर लावारिश हालत में छोड़ दिया है। मार्ग पर डामरीकरण काम भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुलटुई से आगे तीन किमी की और स्वीकृति मिली थी जिसका सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन उससे आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूणी, पन्याती, बीथी और सिलपाड़ा के ग्रामीणों ने बताया सड़क निर्माण के लिए कई बार लोनिवि और जनप्रनिधियों से कई बार मांग उठाई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। सड़क नहीं बनने से जहां गांवाें का विकास ठप पड़ा है वहीं मीलों पैदल चलने से हो रही परेशानियों से भी निजात नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में भूपाल सिंह गढ़िया, दरवान सिंह कपकोटी, रूप सिंह कपकोटी, लक्ष्मण सिंह,सुरेंद्र सिंह, जगत सिंह,दलीप राम और भूपाल राम आदि शामिल हैं। इधर लोनिवि के हरीश सिंह पांगती ने बताया कि निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है। शीघ्र ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें