फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था

Mon, 02 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तो छावनी परिषद में बोर्ड अध्यक्ष के आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है, पर्यटन नगरी की बजबजाती गंदगी को देखकर तो यही अंदाजा लग रहा है। बोर्ड की दो बैठकों में अध्यक्ष नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन चल रहा है नगर के अधिकांश मूत्रालय की गंदगी सड़क पर बह रही है। नगर की मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था लंबे समय से बदहाल चल रही है। छोटे-बड़े नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर कैंट बोर्ड के अध्यक्ष और कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर एके भुंइयां कई बार बोर्ड में नाराजगी जता चुके हैं।

उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश तक दिए, लेकिन छावनी परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। मुख्य बाजार में सुभाष चौक, गांधी चौक, जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन के आसपास के बड़े नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं। अधिकांश मूत्रालयों की गंदगी सड़क पर बह रही है। पर्यटन सीजन चल रहा है, तीव्र दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल है। पर्यटक भी कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें