फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत 14 एमएलडी पानी की मिल आधा भी नहीं रहा 

Sun, 22 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर और आसपास की करीब एक लाख से अधिक की आबादी को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 14 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन यहां सात एमएलडी पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कोसी में बैराज बन जाने के बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल योजना का तुरंत पुनर्गठन करना जरूरी हो गया है। इसके लिए एक योजना शासन को भेजी गई है, जिसमें अधिक शक्ति के पंप लगाने के साथ ही नगर के कई स्थानों पर स्टोरेज टैंक बनाने भी प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए 1990 के दशक में योजना बनाई गई थी। वर्तमान में नगर और आसपास के क्षेत्रों की आबादी करीब एक लाख पार गई है, लेकिन 25 साल बाद भी पेयजल आपूर्ति की क्षमता वैसी ही बनी हुई है। डीएम सविन बंसल के मुताबिक नगर में 14 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन बमुश्किल करीब इसका आधा ही मिल रहा है।

कोसी बैराज बन जाने की बाद पानी की कमी नहीं है, लेकिन इसके लिए पंपों की क्षमता बढ़ाए बगैर कोई लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। पेयजल आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए जल संस्थान के कोसी में लगे पंप हाउस को वर्तमान स्थल से तुरंत शिफ्ट करने की जरूरत है।
विज्ञापन


पंप शिफ्ट करने के बाद ही बैराज में पानी का स्तर भी बढ़ाया जा सकेगा। डीएम सविन बंसल ने बताया कि पंप शिफ्ट करने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए नौ करोड़ रुपये लागत की एक योजना शासन को भेजी गई है। इसके शीघ्र मंजूर होने की उम्मीद है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद जल निगम के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विक्टर मोहन जोशी जलाशय में पानी स्टोर करने के लिए पाइपलाइन डालने आदि काम होने हैं। इसके लिए एक योजना अलग से भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें