फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नहर में पानी न होने से आक्रोंशित काश्तकारों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा) । तल्ला गेवाड़ में रामगंगा बाईं नहर से गेहूं बुआई के लिए सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से नाराज काश्तकारों ने भगोती में एकत्रित होकर सिंचाई विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। शीघ्र पानी नहीं मिलने पर 27 अक्तूबर को सहायक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन के साथ तालाबंदी करने का एलान किया है।
विज्ञापन

तहसील के तल्ला गेवाड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पटलगांव, चिनौनी, जेठुवा, भगोती, झुडंगा, खनूली और मासी आदि के तमाम गांवों के काश्तकार रामगंगा सिंचाई बाईं नहर में पानी न मिलने से गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इसी से आक्रोशित काश्तकारों ने भगोती में एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने शीघ्र पानी न मिलने पर 27 अक्तूबर को चौखुटिया में अधिशासी अभियंता के घेराव का एलान किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बरसात न होने से खेतों में जुताई नहीं हो पा रही है बार-बार कहने के बावजूद विभागीय अभियंता कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नारेबाजी करने वालों में पूर्व प्रधान पीसी उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, कैलाश गैरोला, शांति देवी, सावित्री देवी, खष्टी, हिमुली, कविता बिष्सट, नीमा जोश्दा, बसंती, कमला, हेमा, सुनीता, मोहनी, गंगा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें