फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, बढ़ा दिया जल मूल्य

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अल्मोड़ा में हुई बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों ने जल मूल्य में वृद्धि पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों पर जल मूल्य बढ़ाकर आर्थिक बोझ डाला गया है जो सही नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने खड़ी बाजार धारानौला स्थित कार्यालय में बैठक की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पानी के बिल में इजाफा तो कर दिया जाता है लेकिन शहर में पानी की किल्लत बनी रहती है। उन्होंने जल मूल्य ठीक किए जाने, बंदरों से मुक्ति दिलाने, नगर के पार्कों की सफाई व्यवस्था बेहतर करने, धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस संचालित करने की भी मांग की। बैठक में आनंद बोरा, पीजी गोस्वामी, विनोद गिरी, त्रिलोक सिंह, महेंद्र सिंह, केशव दत्त, सुरेंद्र लाल टम्टा, प्रकाश बोरा, रघुवीर सांगा, दान सिंह, हरीश सिंह, शेर सिंह, दिवान सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें