फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंचायत प्रतिनिधि हुए मुखर

विज्ञापन
लियाली में विवाद की जानकारी हासिल करते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती बलियाली गांव में कृषि योग्य भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने बलियाली पहुंच ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई न करने की भी अपील की। कुछ दिन पहले वहां जमीन कब्जाने के प्रयास हुए और स्थानीय ग्रामीणों के साथ आरोपियों का विवाद हो गया। बाद में वहां फायरिंग होने की भी सूचनाएं आईं। इसके बाद प्रशासन की टीम ने तीन आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाष्कर पांडे फरार हो गया। इधर पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना के बाद गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। कहा कि बाहरी लोग ग्रामीणों को उनके हकहकूकों से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। इनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम को ज्ञापन सौंप चौथे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग कर स्थानीय ग्रामीणों पर कार्रवाई न करने को कहा गया। एसडीएम अभय ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनसे मिलने वालों में जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल, प्रधान गिरीश चंद्र, शेखर तिवारी, ललित मोहन पांडे, भुवन दत्त, रेखा देवी, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, दयाकिशन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें