फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हवालबाग पीएचसी में दोपहर बाद नहीं मिला एक भी डॉक्टर

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति फिर सामने आई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने मंगलवार को हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर दो बजे के बाद एक भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिला। अस्पताल में अन्य कई खामियां भी पाई गईं। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसा पाया गया तो संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ओपीडी सेवा समाप्त होने के बाद सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर जा चुके थे जबकि इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध होनी चाहिए। अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर तक नहीं बनाया था। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किस डॉक्टर की कब ड्यूटी होनी चाहिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डेनियल ने तत्काल ब्लॉक प्रभारी को निर्देश दिए कि चिकित्सकों की ड्यूटी का साप्ताहिक रोस्टर तैयार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपस्थिति बनी रहे। किसी भी समय आने वाले मरीजों को इलाज में परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें