फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत एरिया ने जीती चैंपियनशिप 

Thu, 05 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चैंपियन टीम को ट्राफी देते कमांडेंट ब्रिगेडियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में मध्य कमान स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 किमी लंबी क्रॉस कंट्री को सुबह ट्रेनिंग बटालियन कमांडर शौर्य चक्र कर्नल नीरज सूद ने हरी झंडी दिखाई। उत्तर भारत एरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की चैंपियनशिप प्राप्त की। बाद में मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार ने पुरस्कार वितरित किए। 

विज्ञापन


सोमनाथ मैदान में क्रॉस कंट्री सुबह 6.15 बजे शुरू हुई। प्रतियोगिता में चार टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर भारत एरिया की टीम के सिपाही मनोज सिंह, अनिल कुमार यादव और छह पर्वतीय डिवीजन के हवलदार नागेश पवार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर भारत एरिया की टीम के नाम चैंपियनशिप रही। पुरस्कार वितरित करते हुए केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार ने धावकों के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की आशा भी जताई। इससे पूर्व टीबीसी कर्नल नीरज सूद ने क्रॉस कंट्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संपूर्ण कार्यक्रम में जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी, कर्नल एनआर वर्मा सहित मुख्यालय वन सिगनल्स ट्रेनिंग केंद्र के कर्नल एसबी चेरियन के अलावा सेना के कई अधिकारी और जूनियर कमीशन अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें