तीन मंजिला पार्किंग का संचालन न होने से हर रोज हो रहा है डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान
200 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए 2.86 करोड़ रुपये से हुआ था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च पार्किंग तो बना दी गई लेकिन इसमें वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं खोजा गया। ऐसे में यह पार्किंग संचालित नहीं हो पा रही है और पालिका को इससे हर महीने डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
नगर के माल रोड पर भैरव मंदिर के पास नगर पालिका की पहल पर 200 से अधिक दो पहिया वाहनों के लिए 2.86 करोड़ रुपये से पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। छह महीने पहले पार्किंग का निर्माण पूरा कर लिया गया लेकिन अब तक इसमें वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बन सका। रास्ते के लिए भूमि नहीं मिल रही।
रास्ता मिलेगा तब भी होगी हस्तांतरित
पार्किंग में वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता न मिलने से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इसका नगर पालिका को हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए इसके हस्तांतरण की उम्मीद लगाए है।
कोट- पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। पहली मंजिल के बाद वाहनों के लिए रास्ता नहीं मिलने से दिक्कत आई है। वाहनों के दबाव को देखते हुए पहली मंजिल में पार्किंग संचालन की तैयारी है। -भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
फोटो- 12 एएलएम 12 पी- माल रोड पर भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग। संवाद