फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा-भवानी देवी पंपिग योजना की पाइप लाइन फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा-भवानी देवी पंपिग पेयजल योजना के फेस दो बिलखान पंप हाउस के समीप मुख्य पेयजल लाइन शुक्रवार को फट जाने से तीस गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। इस कारण दो दिन से करीब दस हजार आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना का पुनर्गठन नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पेयजल योजना के फेस दो बिलखान पंप हाउस के पंपों के जीर्ण होने से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पाता है, जिस वजह से तीसरे दिन लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। इस पंप हाउस से कुछ ही दूरी पर मुख्य पेयजल लाइन फट जाने जाने से पानी लिफ्ट होना बंद हो गया है। इससे बासोट, इनोली, सीम, फलसों, चनोली, कुन्झीणा, सौरे, सीम सहित 30 गांवों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। ग्रामीण दूर दराज स्थित जल स्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
इनोली के ग्रामीण एक किमी दूर दनपौला स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। प्रधान पूजा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, रमेश धौलाखंडी, नीमा देवी, आनंद डंगवाल आदि ने पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता गौरव पंत का कहना है पाइप लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है, जल्द की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें