अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में जाने से चौथे दिन भी अल्ट्रासाउंड ठप रहा है। मरीज और गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज बैरंग लौटे जबकि कुछ मरीजों ने पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटे।शनिवार सुबह अस्पताल में 20 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका रहा और मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ी। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश में हैं। उनके अस्पताल पहुंचते ही लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। संवाद