अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र में स्थापित आधार मशीनों में तकनीकी खामी के कारण दूसरे दिन भी आधार कार्ड बनाने और संशोधन का काम ठप रहा। इससे आधार संबंधी कार्य के लिए डाकघर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
मशीनों में सॉफ्टवेयर का नया वर्जन अपग्रेड होने के बाद भी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर मशीनों का पंजीकरण नहीं हो सका है। इस वजह से दोनों मशीनें शो-पीस बनी हुई हैं। मंगलवार को भी काफी संख्या में लोग आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए डाकघर पहुंचे, लेकिन आधार केंद्र बंद होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद