फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न होने से मरीजों की जिंदगी सांसत में

Fri, 29 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मरीज को डोली में बैठाकर अस्पताल ले जाते ग्रमीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
  जिले के तल्ला सालम पट्टी के कई गांवों में आज भी सड़क नहीं पहुंची है।  सड़क के अभाव में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव में किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाने पर ग्रामीण रोगी को डोली में  उपचार को लाते हैं। गांवों से सड़क दूर होने के कारण कई बार गंभीर रोगी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। 

जिले के तल्ला सालम पट्टी के सैनोली, बरम, कनोली, मझाऊं, नौगांव, नागाड़, धनखोली समेत कई गांवों में आज तक सड़क नहीं पहुंची है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना  करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि गांव में यदि किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है तो उसे डोली में उपचार को लाया जाता है। इन गांवों  से नकदीक  सड़क करीब चार से पांच किमी दूर हैं। सड़क तक पहुंचने में खड़ी चढ़ाई पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दूर  होने के कारण प्रसव पीड़ित महिला और गंभीर रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार रोगियों की जान पर बन आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें