फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच वर्षों से मुखियाविहीन है जीआईसी बसेड़ी

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार मिलने से पढ़ाई पर असर
विज्ञापन



अल्मोड़ा। जीआईसी बसेड़ी में पांच साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। विद्यालय के एक शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार देने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

नए शिक्षा सत्र में भी जीआईसी में प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं हुई। वर्ष 2020 से विद्यालय में प्रधानाचार्य नहीं है। प्रभारी प्रधानाचार्य के पास कार्यालयी काम की भी अधिकता रहती है। साथ ही कई बार विभागीय प्रशिक्षणों में जाने पर वह कक्षाओं में समय नहीं दे पाते हैं। इस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, जीव विज्ञान विषयों के नियमित प्रवक्ता नहीं है। इन विषयों की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के सहारे होती है। अभिभावक लंबे समय से रिक्त पदों पर तैनाती की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पद भरे नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। -अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें