फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कुशल श्रमिकों को आठ माह से नहीं मिला एक ढेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा के कुशल श्रमिकों को आठ माह से मजदूरी का धेला नहीं मिला है। मजदूरी न मिलने से अधिकतर मजदूरों ने मनरेगा के काम से हाथ खींच लिए है।
विज्ञापन

विकास खंड के अंतर्गत मनरेगा के मार्च से अक्तूबर तक विकास खंड के 106 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ से अधिक रकम के काम हो चुके है। कुशल मजदूरों को मार्च माह से एक धेला नहीं मिला है। मजदूरी न मिलने से कुशल श्रमिकों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। मेलाडुंगरी की प्रधान कौशल्या भंडारी, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, सुराग के प्रधान खिलाफ सिंह का कहना है कि उनके गांव के अधिकतर अकुशल मजदूरों के पोस्ट आफिस में खाते है। उन्हें डेढ़ साल से मजदूरी नहीं मिली है। खंड विकास अधिकारी टीएस भाकुनी का कहना है कि कुशल श्रमिकों के खातों में मजदूरी अवमुक्त करने के संबंध में विभागीय आला अधिकारियों को कई बार लिख दिया है। उन्होंने बताया कि मेलाडुंगरी, सुराग, जखेड़ा, लमचूला के अकुशल श्रमिकों के खातों में गत वर्ष सितंबर से मजदूरी नहीं पड़ने के संबंध में डाक अधीक्षक अल्मोड़ा को लिखा गया है। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने सीडीओ से कुशल श्रमिकों के खातों में मजदूरी डालने के संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें