फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में मौसम विज्ञान विभाग का केंद्र नहीं

Fri, 13 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अल्मोड़ा में अब तक मौसम विज्ञान केंद्र की शाखा स्थापित नहीं हो सकी है। जिससे क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अल्मोड़ा के पास मटेला में ऑटोमेटिक स्टेशन लगाया गया है लेकिन स्थानीय स्तर पर इसके आंकड़े नहीं मिल पाते।

कुमाऊं में पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, पंतनगर में मौसम विज्ञान केंद्र की शाखाएं स्थापित हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के मटेला में ऑटोमेटिक स्टेशन लगाया गया है।

बताया गया है कि मटेला सहित कुमाऊं के अन्य केंद्रों से क्षेत्र के मौसम संबंधी आंकड़े मिलते हैं और देहरादून से इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है।

यह भी बताया गया है कि मौसम के बारे में पूर्वानुमान की घोषणा देहरादून केंद्र से ही की जाती है। राज्य में मौसम विज्ञान विभाग की अन्य शाखा को इसकी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से ही मौसम के बारे में समय-समय पर पूर्वानुमान घोषित किया जाता है ताकि किसानों और अन्य लोगों को इस बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें